कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार : नीट एवं नेट पेपर लीक मामलों पर केंद्र सरकार की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने पर आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के संरक्षण में ही युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में तहसील चौक पर एकत्रित हुए। जहां पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले किया। कहा कि वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में हो रहे घोटालों से साबित हो रहा है कि सभी घोटाले केंद्र सरकार की शह पर हो रहे हैं। वहीं प्रदेश सरकार कोई भी नियुक्ति परीक्षा पारदर्शी तरीके से करवाने में असफल रही है। केंद्र सरकार भी पेपर लीक के आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करने से बच रही है। कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का हक नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में रंजना रावत, रमेश चन्द्र खंतवाल, सतेन्द्र सिंह बिष्ट, दलीप सिंह रावत, राजेंद्र सिंह गुसांई, नईम अहमद, धर्मपाल बिष्ट, सूरज प्रकाश, मो. स्वाले, महावीर्र ंसह नेगी, विजय नेगी, विनोद नेगी, अंकुर केष्टवाल, कृपाल सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, प्रवेश रावत, हयात सिंह मेहरा, गबर सिंह रावत, धीरेन्द्र सिंह, बृजपार्ल ंसह, सुधा असवाल, राजेन्द्र सिंह असवाल आदि शमिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *