देश-विदेश

कांग्रेस खाती कमीशन, भाजपा से खतरे में लोकतंत्र

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

सहारनपुर, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस, सपा और इंडिया गठबंधन पर तीखे हमले किए हैं। पीएम मोदी ने एक रैली के दौरान कांग्रेस के घोषणा पत्र पर ‘मुस्लिम लीग की छाप बताते हुए कहा कि आज की कांग्रेस 21वीं सदी में भारत को आगे नहीं बढ़ा सकती। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो आजादी के वक्त मुस्लिम लीग की थी, जो बचा है उस पर वामपंथी हावी हैं। अपने हमले तेज करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह का घोषणा पत्र जारी किया है, उससे साबित हो गया है कि आज की कांग्रेस भारत की आकांक्षाओं से कट चुकी है। उन्होंने कहा कि आपने मेरा काम देखा है। मेरा हर पल देश के नाम है। आपका सपना मोदी का संकल्प है। हम जो भ्रष्टाचार पर प्रहार कर रहे हैं वह आपके बेहतर भविष्य के लिए है।
पीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार गरीब के सपनों को तोड़ते हैं, आपको लूटते हैं। पीएम ने कहा कि आपके बेटे-बेटियों को बचाने के लिए मैं कितनी गालियां खा रहा हूं। पीएम मोदी ने कहा कि गरीब कल्याण बीजेपी के लिए केवल चुनावी घोषणा नहीं बल्कि हमारा मिशन रहा है। कांग्रेस जो कई दशकों में नहीं कर पाई वह बीजेपी ने दो दशकों में कर दिखाया। कांग्रेज जितने साल सत्ता में रही उसमे कमीशन खाने को प्राथमिकता दी। इंडी अलाइंस केवल कमीशन के लिए है और एनडीए, मोदी सरकार मिशन के लिए है। पीएम मोदी ने सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यूपी के दो लडक़ों की फ्लॉप फिल्म फिर रिलीज हो गई है। अरे काट की हांडी को इंडी गठबंधन वाले कितनी बार चढ़ाएंगे। यहां एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के शक्ति के खिलाफ दिए गए भाषण पर सवाल खड़ा किया। मोदी ने कहा कि हम वे देश हंै, जो कभी भी शक्ति की उपासना को नकारते नहीं, लेकिन देश का दुर्भाग्य है कि इंडी एलाइंस के लोग इसे खुलेआम चुनौती दे रहे हैं।
उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। क्या कोई शक्ति को खत्म कर सकता है? जिन लोगों ने शक्ति को नष्ट करने का प्रयास किया है, उनका क्या हश्र हुआ है, वह पुराणों और इतिहास के पन्नों में दर्ज है। पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के वे दिन याद कीजिए जब देश घोर निराशा और संकट के दौर से गुजर रहा था, तब मैंने आपको गारंटी दी थी कि देश झुकने नहीं दूंगा, देश को रुकने नहीं दूंगा। मैंने संकल्प लिया था कि आपके आशीर्वाद से हर सिटी को बदलूंगा। हर परस्थिति को बदलूंगा, निराशा को आशा में बदलूंगा, आशा को विश्वास में बदलूंगा। आपने अपने आशार्वीद में कमी नहीं रखी और मोदी ने अपनी मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ी। मोदी ने कहा कि दुनिया में भारत का डंका उनकी वजह से नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की वोट की ताकत से बज रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!