कांग्रेस ने भंडारी तो भाजपा ने वरिष्ठ नेता रावत को किया निष्कासित

Spread the love

चमोली : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस सदस्य रजनी भंडारी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश भंडारी और पोखरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित किया है। बता दें रजनी भंडारी बदरीनाथ विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह भंडारी की धर्मपत्नी हैं और चमोली जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं। उधर, भाजपा ने वरिष्ठ नेता हरि सिंह रावत को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।
उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी और चमोली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश ने इसकी पुष्टि की है। जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने बताया कांग्रेस पीसीसी सदस्य रजनी भंडारी, हरीश भंडारी और पोखरी के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है। उधर, भाजपा ने वरिष्ठ नेता हरि सिंह रावत को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। भाजपा के जिला महामंत्री ने कुलदीप वर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर हरि सिंह रावत पर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करने की जानकारी मिल रही थी। पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने हरि सिंह रावत को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *