उत्तराखंड

कांग्रेस ने दिया उपनल कर्मियों को अपना समर्थन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। सेवा विस्तार की मांग को लेकर स्वास्थ्य विभाग में तैनात उपनल कर्मियों के धरने को एक महीने से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक सरकार ने उनकी समस्या नहीं सुनी है। गुरुवार को उनके समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और नारेबाजी की। सरकार पर कर्मचारियों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सेवा अवधि नहीं बढ़ी तो वह आंदोलन तेज करेंगे। स्वास्थ्य विभाग से हटाए गए उपनल कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट पर नारेबाजी के साथ धरना दिया। कहा कि बीते 31 मार्च को उनकी सेवा अवधि समाप्त हो गई है। जिसे आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है। जबकि स्वास्थ्य विभाग को उनकी जरूरत है। वह अस्पतालों में अहम जिम्मेदारी उठा रहे थे। अल्प मानदेय में काम कर रहे थे। कोरोनाकाल में उन्हें नौकरी पर रखा गया। अब बाहर का रास्ता दिखा दिया है। एक माह से वह धरने पर हैं। उनकी कोई नहीं सुन रहा है। इस दौरान संजय कन्नौजिया, बलवंत नगरकोटी, रीता देवी,ातु, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे। कर्मचारियों के समर्थन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, ललित फर्स्वाण, गोपा धपोला, हरीश ऐठानी, ललित बिष्ट तथा राजेंद्र टंगड़िया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!