कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पीसीसी सदस्य खुशहाल सिंह का निधन

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पीसीसी सदस्य खुशहाल सिंह रावत का आकस्मिक निधन हो गया है। जिस पर विभिन्न संगठनों व कांग्रेस पार्टी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। निधन पर शोक जताते हुए ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थलियाल ने कहा कि स्वर्गीय रावत हमेशा कांग्रेस के मजबूत कार्यकर्ता रहे हैं। सामाजिक कार्यो में उन्होंने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह सामाजिक गतिविधियों व क्षेत्रीय समस्याओं पर चिंतन व मंथन कर जीवन पर्यन्त क्षेत्रीय समस्याओं को शासन प्रशासन व सरकार तक पहुंचाने के लिए अग्रणी भूमिका निभाते रहे। भगवान मृत आत्मा को स्वर्ग में शांति प्रदान करे व परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे। वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. महावीर सिंह नेगी, धर्मानंद भट्ट, प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने शोक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *