Uncategorized

कांग्रेस की नीतियों को घर घर पहुंचाने का आह्वान किया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक मयाली में ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी, जिसमें संगठन को मजबूत करने के लिए आपसी गुटबाजी से ऊपर उठकर पार्टी हित में कार्य करने का संकल्प लिया है। सोमवार को ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में बोलते हुए जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को अभी से विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गुटबाजी से ऊपर उठकर पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शिवसिंह रावत, ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, बीरेंद्र बुटोला, कालीचरण रावत, अंकुर रौथाण, देवेंद्र भण्डारी, शर्मा लाल, त्रिलोक रौतेला, सरोज काला, शांति भट्ट, शांति लाल आदि ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुला कर पार्टी हित में कार्य करने की सलाह देते हुए कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव व घर घर जाकर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाकर कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचने का कार्य करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर बैठक आयोजित कर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया है। कहा कि भाजपा शासन में देश का किसान सड़कों पर है और सरकार मौन बैठी है। उन्होंने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे आने का आह्वान किया है। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की नीतियों को घर घर पहुंचाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!