कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस ने चलाया हाथ से हाथ जोड़ों अभियान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पौड़ी : कांग्रेस पार्टी का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान जारी है। पार्टी इस अभियान के तहत वार्ड में जाकर लोगों को अभियान के बारे में जानकारी देने के साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की विफलताओं की जानकारी दे रही है।
रविवार को जिला व नगर कांग्रेस कमेटी ने शहर के वार्ड न.11 में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया। इस दौरान जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, नगराध्यक्ष भरत सिंह रावत ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान है। इस यात्रा के माध्यम से लोगों को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्ट्राचार को लेकर जागरूक किया जा रहा है। बताया कि इससे पूर्व राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को पूर्ण समर्थन मिला अब प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रीकांत, डा. सिलास, मनमोहन, राजेश्वरी, कमला, ,शकुंतला, माधुरी नेगी, अनीता देवी, सुजाता रावत, राखी, पूनम रावत, मीना रावत, ममता रावत, रोहन रावत, विकास रावत, राहुल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!