उत्तराखंड

तीलू रौतेली पुरस्कार पर कांग्रेस हुई हमलावार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत ने तीलू रौतेली पुरस्कार में हुई बंदरबांट पर भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाते हुये कहा कि सीएम धामी के गृह क्षेत्र के लोगों को खासकर यह पुरूस्कार के लिए चुना गया है। मानकों को ताक पर रखकर चेहेतों को पुरूस्कार की बंदरबांट कर तीलू रौतेली के नाम के साथ खिलवाड़ है। रावत कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि जीरों टालरेंस की पारदर्शी भाजपा सरकार में ऐसा हुआ है कि योग्य महिलाओं के दर किनार कर चहेतों व भाजपा कार्यकत्रियों को यह पुरूस्कार देने का काम किया गया है। जिससे महिला शक्ति के द्योतक इस पुरूस्कार का रानीतीकरण व अवमुल्यन हुआ है। कहा वंदना कटारिया सहित एक आध महिलाओं को छोड़ चहेते भाजपा कार्यकर्ताओं को यह पुरूस्कार देने का काम किया गया है। पुस्स्कार की सूची देख कर ऐसा लगाता है, जैसे यह सूची भाजपा कार्यकर्ताओं की हो। भाजपाईयों को टारगेट करते हुये कहा कि चंबा में श्रीदेव सुमन की बड़ी मूर्ति तो लगा दी, लेकिन श्रीदेव सुमन के आदर्शों को तार-तार करते हुये युवाओं की नौकरी छिनने का काम किया गया है। ऐसे में भाजपा का करनी और कथनी का अंतर लोगों के सामने आ रहा है। जिसका जबाब देने के लिए जनता चुनावों को इंतजार कर रही है। कांग्रेस बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता उनियाल ने कहा कि जिस तरह से तीलू रौतेली पुरूस्कार के लिए किसी जिल से चार तो किसी जिले से एक महिला चुनी गई है। इससे लगता है कि इस पुरूस्कार का कोई मानक ही नहीं है। भाजपा पुरूस्कार का भाजपाईकरण करके रख दिया है। पत्रकार वार्ता में इस मौके पर सेवादल की आशा रावत, महामंत्री पिंकी रावत, ब्लाक अध्यक्ष शंकुतला, अनिता रावत, मीना पुंडीर, सरिता रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!