कोटद्वार-पौड़ी

वंचित समाज के लोगों के हित में कार्य कर रही कांग्रेस पार्टी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश दौरे पर निकले कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनलाल गुरुवार को कोटद्वार के झंडीचौड़ स्थित हाट बाजार पहुंचे। इस अवसर पर आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वंचित समाज के हित में कार्य कर रही है।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही वंचित समाज और महिलाओं के हितों की लड़ाई लड़ती आई है और वर्तमान में भी लड़ रही है। समाज के लोगों को पार्टी से जुड़कर मजबूती प्रदान करनी चाहिए, ताकि हम संगठित होकर वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ सकें। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस शासन में विकास कार्य होते थे, लेकिन वर्तमान शासन में सभी कार्य अवरूद्ध हो गये हैं, इसलिए हम सबको एक होना होगा। पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करना इसलिए आवश्यक है क्योंकि कांग्रेस संविधान की असली रक्षक और डा. भीमराव अंबेडकर की आवाज है। कार्यक्रम में कांग्रेस अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश कोटला, जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस रश्मि पटवाल, पार्षद सुखपाल शाह, अमित नेगी, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, मनदीप पटवाल और शूरवीर खेतवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!