रजनी भंडारी के हटाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Spread the love

चमोली। चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष पद से रजनी भंडारी की बर्खास्तगी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन कर डीएम हिमांशु खुराना को ज्ञापन सौंपा। सौंपे हुए ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार का बदला जिला पंचायत अध्यक्ष पद से रजनी भंडारी को हटा कर लिया जा रहा है। भाजपा सरकार में महिलाओं का अपमान किया जा रहा हैं। इस मौके पर अरविंद नेगी, प्रदेश सचिव युद्घवीर सिंह, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सजवाण, रैजा चौधरी, उषा रावत, सूर्य प्रकाश पुरोहित, सुमित असवाल, रविन्द्र नेगी, संदीप झिंक्वाण आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *