उत्तराखंड

कांग्रेस का स्मृति ईरानी के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेजिला मुख्यालय गोपेश्वर में भाजपा की नेता और काबीना मंत्री स्मृति ईरानी पर लोकसभा में अशोभनीय व्यवहार करने का आरोप लागते हुए प्रदर्शन किया। और स्मृति ईरानी का पुतला फूंका। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर मुख्य तिराहे पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंक कर विरोध जताया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा लोकसभा की कार्रवाई के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बरिष्ठ सांसद सोनिया गांधी के साथ अशोभनीय दुर्व्यवहार किया। जिससे कांग्रेस पार्टी में ही नहीं पूरे भारत में आक्रोश है। पार्टी की वरिष्ठ नेता और देश की सेवा के लिए समर्पित सोनिया गांधी के साथ दुर्व्यवहार का विरोध करने के लिए कांग्रेस पार्टी डट कर आते आयेगी । कांग्रेस पार्टी केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के इस्तीफे की मांग करती है । प्रदर्शन करने वालों में योगेन्द्र सिंह बिष्ट, गोविंद सजवाण, युद्घवीर सिंह वर्तवाल, अनिल कठैत, दीवान सिंह बिष्ट, रविंद्र नेगी, आनंद सिंह पंवार, देवेन्द्र फर्स्वाण, कार्यकारी जिलाध्यक्ष महिला ऊषा रावत, संदीप भंडारी, संदीप झिंक्वाण, नरेंद्र लाल, अरुणा डंडवासी, कुंवर सिंह भंडारी, विक्रम नेगी, मदनलाल, राहुल कुमार, आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!