कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप 

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

जयन्त प्रतिनिधि।

पौड़ी : चुनावी बांड योजना की जानकारी नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने एक बैंक शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि सत्ता के इशारे पर जनता को जानकारी नहीं दी जा रही है।

गुरुवार को कांग्रेसियों ने बैंक शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि कोर्ट ने चुनावी बांड योजना की जानकारी साझा करने के लिए बैंक को निर्देश दिए, लेकिन बैंक ने 30 जून तक का समय मांगा। कांग्रेसियों ने दावा किया कि भाजपा की ओर से दबाव बनाया जा रहा है, जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!