विकासनगर। चंपावत में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले में सरकार पर आरोपियों को बचाने का साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को शहर में विरोध जुलूस निकला। तिलक भवन से पहाड़ गली चौक तक जुलूस निकालते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पहाड़ी लगी चौक पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।