कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस ने सरकार की जनविरोधी नीतियों, मंहगाई, बेरोजगारी के विरोध में किया प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

क्षेत्रीय विधायक की कार्यशैली को बताया विकास विरोधी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, विकास विरोधी खनननीति सहित कोटद्वार विधानसभा में बदहाल सड़कों, क्षतिग्रस्त सिंचाई गूलों की मरम्मत न किये जाने सहित लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग, मेडिकल कालेज, केंद्रीय विद्यालय, कण्वाश्रम के समग्र विकास योजना को अधर में लटकाने के विरोध में प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों व क्षेत्रीय विधायक की कार्यशैली को भी विकास विरोधी बताते हुए कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत महत्वाकांक्षी योजनाओं लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग, कण्वाश्रम का समग्र विकास, केन्द्रीय विद्यालय, मेडिकल कालेज, ट्रेचिंग ग्राउंड के लिए भूमि उपलब्ध करवाने सहित दर्जनों योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी एवं महापौर श्रीमती हेमलता नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुर्गापुरी से मोटाढांग चौराहे तक रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। मोटाढांक चौराहे में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कोटद्वार विधानसभा में विकास का एक भी कार्य नहीं हुआ है। कोटद्वार भाबर में अभी भी करीब 70 प्रतिशत भूमि पर लोग खेती करते है, लेकिन नहरों की जर्जर हालत के चलते किसानों को सिंचाई का पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार विगत साढे़ चार सालों में नहरों की मरम्मत तक नहीं हो पायी है, जबकि प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए स्वीकृत भूमि को बाहरी प्रदेशों के लोगों के लिए अवैध खनन का अड्डा बना दिया है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की गलत नीतियों के चलते वर्तमान में महंगाई चरम पर पहुंच गई है, पेट्रोल पदार्थो के दाम आसमान छू रहे है। कांग्रेस के कार्यकाल में चार सौ रूपये का घरेलू गैस सिलेंडर एक हजार रूपये का हो गया है, जिससे गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवारों का जीना दूभर हो गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ़ चंद्रमोहन खर्कवाल, महिला अध्यक्ष श्रीमती गीता नेगी, महानगर अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला चौहान, विधानसभा अध्यक्ष साबर सिंह नेगी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, भाबर मंडल अध्यक्ष भारत सिंह नेगी, पार्षद अमित नेगी, अनिल रावत, अनूप नेगी, श्रीमती मीना बछवाण, श्रीमती विमला देवी, सूरमान ंिसंह, वीरेंद्र सिंह रावत, कै़ सतेंद्र सिंह, राम सिंह, प्रीति देवी, अंजना रावत, विनोद नेगी, विनोद रावत, कीरत सिंह, पूरण चंद्र शर्मा, तीरथ सिंह गुसाई, वीरेन्द्र सिंह रावत, प्रेम सिंह पयाल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!