नई दिल्ली , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में जूडो की 57 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर भारतीय खिलाड़ी यामिनी मौर्य को हार्दिक बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में उनका खेल जूडो के प्रति उनके समर्पण और जुनून का उत्कृष्ट उदाहरण है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यामिनी मौर्य ने पूरे आत्मविश्वास और उत्कृष्ट तकनीक के साथ मुकाबला खेला। उनका प्रदर्शन न केवल भारत के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह देश के युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों को जूडो जैसे खेलों में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करेगा।
प्रधानमंत्री ने सामाजिक मंच एक्स पर अपने संदेश में लिखा, जूडो 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतने पर यामिनी मौर्य को बधाई। उन्होंने बहुत अच्छा खेला और उनके प्रदर्शन में जूडो के प्रति उनका जुनून साफ तौर पर झलकता था। उनकी यह उपलब्धि आने वाले समय में कई युवाओं को जूडो की ओर आकर्षित करेगी। भविष्य में उनके प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
प्रधानमंत्री ने यामिनी मौर्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भारत का गौरव बढ़ाती रहेंगी। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में उनका रजत पदक भारतीय जूडो के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
0