कोटद्वार-पौड़ी

प्रत्येक बूथ पर डिजिटल कार्यकर्ता तैयार करेगी कांग्रेस : रणाकोटी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

श्रीनगर गढ़वाल : जिला युवा कांग्रेस देवप्रयाग के जिलाध्यक्ष आशीष रणाकोटी ने कहा कि उत्तराखंड युवा कांग्रेस का यूथ जोड़ो, बूथ जोड़ो अभियान देवप्रयाग संगम से विधिवत शुरू हो गया है। कहा कि अभियान के माध्यम से हर विधानसभा के प्रत्येक बूथ में पांच युवाओं को जोड़ा जाएगा। साथ ही प्रत्येक बूथ में एक-एक डिजिटल कार्यकर्ता तैयार किए जाएंगे।
गढ़वाल मंडल विकास निगम में शुक्रवार को पत्रकारों से बाचती में जिला युवा कांग्रेस देवप्रयाग के जिलाध्यक्ष आशीष ने कहा कि अंकिता भंडारी मामले में भाजपा सरकार अभी तक दोषियों पर ठोस कार्यवाही नहीं कर पाई है। कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस अंकिता प्रकरण की जांच सीबीआई से करवाए जाने की मांग कर रही है, लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं है। कहा भाजपा सरकार में भर्ती घोटालों ने युवाओं को निराश और उनके आत्मविश्वास को तोड़ने का काम किया है। वीपीडीओ भर्ती घोटाला और हाल ही में पटवारी भर्ती घोटाला उजागर होने से सरकार की पोल खोल गुई है। विधानसभा अध्यक्ष अंकित ने जोशीमठ में आपदा से प्रभावित लोगो को टिहरी बांध विस्थापित नियमावली के तहत मुआवजा दिया जाने और उनका पुनर्वास विस्थापन किया जाने की मांग की है। उन्होंने भारत के कुश्ती संघ में महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण व उत्पीड़न की घटना की निंदा की। मौके पर डा. प्रताप भंडारी, उत्तम असवाल, राजेंद्र चंद्र, मंगत मटियाणी, लाल सिंह नेगी, रामदास नौटियाल आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!