उत्तराखंड

कांग्रेस ने किया पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

चमोली। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल को उनके जन्मदिन पर चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाव पूर्ण स्मरण किया। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनन्द सिंह पंवार ने बताया जिला मुख्यालय गोपेश्वर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसजनों द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस -बाल दिवस पर उन्हें याद किया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पसुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्घांजलि दी गई। इस अवसर पर विचार गोष्ठी में वक्ताओं द्वारा उनके व्यक्तित्व व तित्व पर प्रकाश डालते घ्हुए देश की आजादी के लिए उनके घ्योगदान तथा देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में की गई लम्बी सेवाओं का आख्यान किया तथा उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सजवांण, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, पूर्व दायित्वधारी युद्घवीर बर्त्वाल, जिलाध्यक्ष महिला ऊषा रावत, जिलाध्यक्ष विधि भरतसिंह रावत,जिला उपाध्यक्ष भगत कनियाल, धीरेन्द्र गरोडिया,विक्रम नेगी, जिला प्रवक्ता महेंद्र नेगी, जिला सचिव मन मोहन ओली, वीरेंद्र बर्त्वाल, भक्त दर्शन बिष्ट, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री जयवीर नेगी, गोपाल रावत, नगर अध्यक्ष अनुजाति मदनलाल, नगर अध्यक्ष महिला अंजू राणा, नगर महामंत्री, सचिव मदन लोहानी, विक्रम शाह और ब्लाक प्रचार मंत्री दर्शन झिंक्वाण आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!