कोटद्वार-पौड़ी

जयंती पर कांग्रेस ने राजीव गांधी को किया याद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कोटद्वार जिला कांग्रेस की ओर से पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न व सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति के जनक स्व. राजीव गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विज्ञान, कम्प्यूटर व सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करते हुए पंचायती राज में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए आरक्षण सुविधा प्रदान की। देश के नवनिर्माण में युवाओं की भूमिका सुनिश्चित करने के लिए मताधिकार की पात्रता आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की। तत्कालीन स्थितियों के बीच अयोध्या में रामलला के दर्शन की अनुमति प्रदान की और देश की सुरक्षा के क्षेत्र में त्रिशूल व अग्नि जैसी मिसाइल का विकास किया। उन्होंने तकनीक और विज्ञान से सम्पन्न ऐसे राष्ट्र की कल्पना की थी जो मानवीय और लोकतांत्रिक मूल्यों से युक्त हो, जहां सांप्रदायिकता, घृणा, आतंकवाद, अशिक्षा, गरीबी जैसी बुराइयों के लिए जगह न हो। उनकी राजनीति भेद की नीति नहीं थी बल्कि देश के विकास की उनकी परिभाषा में सर्वजन हित और सर्वसंरक्षण समाहित था। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, मनबर सिंह आर्य, ओमप्रकाश कोटला, मो. स्वाले, धर्मपाल सिंह बिष्ट, रमेश चन्द्र खंतवाल, बीरेंद्र सिंह रावत, सतेंद्र सिंह बिष्ट, राजेन्द्र सिंह असवाल, मनदीप पटवाल और अमितराज सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!