उत्तराखंड

चारधाम यात्रा की तैयारियों पर उठाए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

चमोली। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने चारधाम यात्रा में आधी अधूरी व्यवस्था का आरोप लगा कर सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाए। उन्होंने गोपेश्वर में पत्रकारों से कहा कि जंगल जल रहे हैं । आधी-अधूरी सड़क निर्माण कार्य हो रहा है। यात्रा के मुख्य पड़ाव पर पेजयल की बड़ी समस्याएं हैं । शनिवार को जनपद मुख्यालय पहुचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने कहा कि 2022 विधान सभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार के विरोध में थी , कर्मचारी, पुलिस वर्ग ओपीएस के मामले में नाराज था। इसके बाद भी भाजपा कैसे जीती। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इस पर आश्चर्य जताया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चारधाम यात्रा में बहुत सारी समस्याएं बानी हुई हैं। यूपी उतराखण्ड परिसम्पतियों के बंटवारे में बड़ी अनियमितता का आरोप लगाते हुए करने माहरा ने कहा कि कुम्भ आयोजित क्षेत्र की भूमि उत्तर प्रदेश सरकार को दी गई। ऐसे में भविष्य में कुम्भ के आयोजन के दौरान उतराखण्ड को उत्तर प्रदेश से अनुमति लेनी होगी। यह सबसे खराब स्थिति होगी। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ धाम में भी उत्तर प्रदेश सरकार को सम्पति दी है।
चंपावत विधान सभा उपचुनाव पर उन्होंने कहा कि निर्मला गहतोड़ी कांग्रेस की एक मजबूत प्रत्याशी हैं। कांग्रेस पूरे मनोयोग से यह चुनाव लड़ेंगी और जीतेगी। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस संगठन में पदाधिकारियों की संख्या कम होगी जो समर्पित कार्यकर्ता होंगे, जो क्षमता वान है उन्हें पद दिया जाएगा। गढ़वाल को अहम जिमेदारी दी जाएगी।
इस दौरान बद्रीनाथ विधायक, राजेंद्र भंडारी , जिला अध्य्क्ष बीरेंद्र रावत, अरविंद नेगी, प्रमोद बिष्ट , रविन्द्र नेगी, रेजा चौधरी, युद्घवीर सिंह बर्तवाल, सुदर्शन शाह, हरेंद्र राणा, भगत कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!