उत्तराखंड

कांग्रेस ने चंबा तक भारत जोड़ो तिरंगा पद यात्रा निकाली

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई टिहरी से चंबा तक भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा निकालकर देश की आजादी के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को याद किया। शुक्रवार को कांग्रेस ने भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा शुरू करने से पूर्व नई टिहरी स्थित सुमन पार्क में श्रीदेव सुमन के स्मारक पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्घांजलि दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के लोगों ने देश की आजादी के लिये अपने प्राणों का बलिदान दिया। लेकिन आज सत्ता में बैठे लोगों देश को धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रहें, जो भारत जैसे लोकतंत्रिक देश के लिये अच्छा नहीं है। बताया कांग्रेस 14 अगस्त तक टिहरी जिले में 75 किमी़ पैदल भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा यात्रा कर निकालकर लोगों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास करेगी। चंबा पहुंचने पर में कांग्रेसियों ने शहीद वीसी गब्बर सिंह नेगी के स्मारक पर पुष्प चढ़ाकर भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का समापन किया। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, सूरज राणा, साब सिंह सजवाण, देवेन्द्र नौडियाल, नरेन्द्र चंद रमोला, विजय गुनसोला, कुलदीप रावत, आनंद बैलवाल, मान सिंह रौतेला,दर्शनी रावत,मुर्शरफ अली, सोबन सिंह नेगी, नवीन सेमवाल, शकुंतला देवी, लखवीर चौहान आदि शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!