उत्तराखंड

हिमाचल की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दून में मनाया जश्न

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में जोरदार जीत का जश्न दून में भी मना। देहरादून महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व को हार्दिक बधाई देते हुए जमकर आतिशबाजी की। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय में कांग्रेसियों ने आतिशबाजी की और मिष्ठान बांटा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सत्ता में भाजपा होने के बावजूद तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदर बंफर वोटों से जीते हैं। भाजपा केंद्रीय अध्यक्ष के गृहराज्य में लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को सीट गंवानी पड़ी है। सोनिया गांधी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस यह जीत ऐतिहासिक है। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि यह साबित करती है कि भाजपा सरकारों ने अपने कार्यकाल में जनता की उपेक्षा की है। झूठे वादे करने के अलावा कुछ नहीं दिया है।प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि हिमाचल की जीत ने उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नई ऊर्जा का संचार किया है। महंगाई-बेरोजगारी से त्रस्त राज्य की जनता की भाजपा सरकार को हिमाचल की करारा जवाब देगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अजय सिंह, दीप बोहरा, अनूप कपूर, दिवाकर, मल्कीत सिंह, मनप्रीत सिंह, अरुण शर्मा, विकास नेगी, भरत शर्मा, गुलशेर मोहम्मद मियां, जगदीश चौहान, संजय भंडारी, हरेन्द्र चौधरी, विजेन्द्र सिंह, मोहित कुमार, शम्मी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!