कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया कार्यकर्ताओं का सम्मान

Spread the love

 

उत्तरकाशी। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस जनों को सममानित किया गया और पार्टी की मजबूती के लिए विचार विमर्श किया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरूवार को पार्टी कार्यालय में समारोह पूर्वक पार्टी का 139 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब देश गुलाम था और देश की आजादी के लिए लोग व्याकुल थे। ऐसे समय में 28 दिसंबर 1885 को कांग्रेस पार्टी की नींव रखी गई। कांग्रेस के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई लड़ी गई। तमाम कुर्बानियों के बाद 15 अगस्त 1947 को अंग्रेंजों को देश छोड़कर जाना पड़ा। कांग्रेस की सरकार में देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू बने। उस समय संविधान का निमार्ण, भारतीय गणराज्य की स्थापना की गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनीष राणा,पूर्व राज्यमंत्री घनानंद नौटियाल, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल,पूर्व ब्लक प्रमुख कनक पाल परमार, राजकेन्द्र, रायसिंह, प्रभावती गौड़, शांति ठाकुर, दिनेश गौड, विजेंद्र नौटियाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *