उत्तराखंड

महिला महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव की धूम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

हरिद्वार। महिला महाविद्यालय पीजी कलेज में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने राजस्थानी, महिला सशक्तिकरण और बंगाली नृत्य पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गुरुवार को आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि ड़ वीणा शास्त्री, ड़ अशोक शास्त्री, प्राचार्या प्रो. गीता जोशी, ड़ अल्पना शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रासंघ की अध्यक्षा अनुराधा मेवाडी और गंगा मिश्रा ने सभी का स्वागत किया। अर्थशास्त्र विभाग की यासमीन अमीर ने महिला सशक्तिकरण पर नृत्य का प्रदर्शन किया। कमर्स विभाग की सपना और दीक्षा चौहान द्वारा निर्देशित राजस्थानी नाटक द्वारा महिलाओं के जीवन में प्रगति को दर्शाया गया। शीशराम मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव ड़ अशोक शास्त्री ने कहा कि कार्यक्रम यह दर्शाने के लिए पर्याप्त है कि आने वाली चुनौतियों के लिए महाविद्यालय तैयार है। राजनीति विज्ञान विभाग की प्रो़ शशी प्रभा, ड़ राखी सिंह, ड़ निमा राठी द्वारा निर्देशित अतुल्य भारत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रो. गीता जोशी, सुश्री कंचन द्वारा निर्देशित विभिन्न राज्यों के नृत्य की सृन्दर प्रस्तुति दी गयी। राजनीति विज्ञान विभाग की ड़ अनुराधा व गरिमा जैन द्वारा द्रौपदी अविस्मरणीय कथा की संक्षिप्त नाटिका की प्रस्तुति छात्राओं द्वारा की गयी। कामर्स विभाग की ड़ मिनाक्षी, पल्लवी, नेहा भारद्वाज द्वारा निर्देशित हरियाणी नृत्य के माध्यम से लड़की के जन्म होने पर थाली बजाने की प्रथा को दर्शाया। हिन्दी विभाग की ओर से नवाब के दरबार में रफूगर के बातों का अंदाज हास्य नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया। संस्त विभाग की ओर से बांगला नृत्य प्रस्तुत किया। ड़ मानसी हंस द्वारा ड्रेस आफ इंडिया प्रस्तुत करते हुए फैशन शो प्रदर्शित किया गया। गृहविज्ञान विभाग की एकता, ड़ रूपाली द्वारा तैयार छात्राओं ने पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया। संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा चलचित्र की झलकियों के माध्यम से पुराने गीत प्रस्तुत किये। इस मौके पर पलक, सुनैना, वंशिका, शिवानी, अंजली, आति, साक्षी, मानसी, वन्दना, अरमाना, रमन आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन तानिया त्यागी व विभा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!