उत्तराखंड

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को नमन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने सुभाष घाट स्थित कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने स्वर्गीय राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री बने उस समय उनका राजनीति से दूर दूर तक कोई रिश्ता नहीं था। परंतु विषम परिस्थितियों में प्रधानमंत्री बनने के बाद कुछ ही समय में उन्होंने देश को अग्रणी श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया और उन्होंने देश को बुलंदियों पर पहुंचा दिया। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि जिस समय राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने उस दौरान संसद में विपक्षी सांसदों की बेहद कम संख्या के बाजवूद राजीव गांधी सभी पार्टियों के सांसदों से सलाह लेकर कार्य करते थे। परंतु आज संसद में विपक्ष को नगण्य कर दिया गया। उनकी कोई अहमियत नहीं रह गई। संसद की गरिमा तार-तार कर दी गई। बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए कानूनों को नकार कर दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक कुमार ने कहा कि स्व.राजीव गांधी ने अपने समय मे सविंधान में 73वें तथा 74वें सशोंधन करके बहुत बड़ी उपलब्धि कायम की थी। उन्होने देश में खाद्यान समस्या को लेकर कहा था कि वे देश को एक दिन आत्मनिर्भर कर देंगे और इसमें उन्हें काफी हद तक सफलता भी मिली। पूर्व विधायक रामयश सिंह व प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी के जटाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि जब राजीव गांधी कंप्यूटर लेकर आए तो आरएसएस ने संसद पर तथा देश की सड़कों पर हंगामा किया तथा कंप्यूटर के खिलाफ प्रदर्शन किया। आज सभी विभाग तथा पूरा सिस्टम कम्प्यूटर पर ही निर्भर हैं महिलाओं को सम्मान देने को काम किया। राजीव चौधरी ने कहा कि भाजपा कहती थी कि कंप्यूटर आने पर देश में बेरोजगारी बढ़ेगी। परन्तु देश में अपार उन्नति हुई। ब्लाक अध्यक्ष रवि कशयप, यशवंत सैनी, शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि युवाओं को 18वर्ष की आयु में वोट का अधिकार तथा महिलाओं को पंचायतों में 33 फीसदी आरक्षण दिलाने का जो कार्य पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया है उसे युगों युगो तक याद किया जाऐगा। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, चौधरी बलजीत सिंह तथा श्रमिक नेता राजबीर सिंह ने कहा की यदि यदि देश राजीव गांधी की नीतियों पर चले तो फिर से भारत महाशक्ति के रूप में पहचाना जाएगा। इस दौरान जटाशंकर श्रीवास्तव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंरवि बहादुर, पार्षद कैलाश भट्ट, राजीव गौड़, नीलम शर्मा, मिथलेश गिल, वेदांत उपाध्याय, प्रकाश चंद्र भट्ट, सुनील कुमार सिंह, सत्येंद्र वशिष्ठ, जेपी सिंह, मनोज जाटव, ओमप्रकाश शर्मा, शरद शर्मा, सतेन्द्र बिष्ट आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!