उत्तराखंड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान से भड़के कांग्रेसी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने जोशीमठ क्षेत्र के आपदाग्रस्त प्रभावितों के लिए गलत शब्द का प्रयोग किया है। कहा कि जोशीमठ आपदा प्रभावितों परिजन लगभग पिछले एक माह से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तहसील परिसर में आंदोलनरत हैं। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने आंदोलन कर रहे प्रभावितों के लिए बेतुका बयान दिया है। कांग्रेस पार्टी इस तरह के बेतुके बयान की घोर निंदा करती है। मंगलवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर पर नगर कांग्रेस कमेटी गोपेश्वरध्ब्लक कांग्रेस दशोली कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बस स्टैण्ड मुख्य तिराहे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द् भट्ट के विरोध में जोरदार नारेबाजी व प्रर्दशन कर उनका पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष योगेंन्द्र सिंह बिष्ट,ब्लक अध्यक्ष गोविंन्द सजवाण, पूर्व ब्लक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार अरविंद नेगी, प्रमोद बिष्ट, युद्घवीर वर्तवाल दीवान सिह बिष्ट, ऊषा रावत आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!