कोटद्वार-पौड़ी

कानून व्यवस्था पर भड़के कांग्रेसी, फूंका सरकार का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रुद्रपुर में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कांग्रेसियों ने रोष व्यक्त किया है। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला दहन करते हुए मामले को गंभीरता से लेने की मांग उठाई। कहा कि भाजपा के शासनकाल में कानून व्यवस्था बेपटरी होती जा रही है।
सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि बेहतर विकास के दावे करने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है। 24 फरवरी को रुद्रपुर में महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा पर हमला करने वाले आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होना इसका पुख्ता प्रमाण है। कहीं न कहीं सरकार आरोपितों को बचाने का प्रयास कर रही है। कहा कि जब सरकार ही अपराधियों को संरक्षण देगी तो जनता किस तरह सुरक्षित रहेगी। कांग्रेसियों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है। पुतला दहन करने वालो में प्रदेश उपाध्यक्ष बलवीर सिंह रावत, सतेंद्र सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह नेगी, मोहन लाल प्रजापति, कृपाल सिंह नेगी, संदीप रावत, प्रदीप नेगी, गोपाल सिंह गुसाईं, अमित राज सिंह, राजा आर्य, धर्मपाल सिंह बिष्ट, रमेश चंद्र खंतवाल, चंद्रमोहन सिंह रावत, गब्बर सिंह रावत, विनोद नेगी, विमल बिष्ट, जावेद, अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!