जखोली में भी किया कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला दहन

Spread the love

रुद्रप्रयाग। जखोली में भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसियों ने मयाली बाजार में कांग्रेस का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
शनिवार को ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा सदन में अंकिता भण्डारी हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलाए जाने के मामले में गुमराह करने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया है। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार पर बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई पर अंकुश न लगाने के साथ साथ प्रदेश में असुरक्षा का आरोप लगाया है। इस मौके पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रदीप थपलियाल, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष देवेंद भण्डारी, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कुंवर, अंशुल जगवाण, सभासद संजय रावत,डा़गोपाल काला, पूर्व प्रधान हरीश पुण्डीर, दर्शन लाल,जबर सिंह रावत,ओम प्रकाश, जयेंद्र भण्डारी, चेतन भण्डारी, नरेन्द्र मेवाड़, हरीश काला, प्रेम लाल, सोहन लाल, केदार सिंह, दीपक काला, गिरीश नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *