चुनाव के लिए कांग्रेसियों ने बैठक कर एक जुटता का किया आवाह्न

Spread the love

चमोली। गैरसैंण में शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें सभी मौजूद कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी विधान सभा चुनाव में जीत का संकल्प लिया।
इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश नेगी ने कर्णप्रयाग विस सीट पर उन्हें पार्टी का टिकट दिये जाने पर हाई कमान का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यदि कांग्रेस जन एकजुट एवं आपसी भेद भाव मिटा कर कार्य करें तो पार्टी उम्मीदवार बड़े मार्जन से कर्णप्रयाग सीट पर विजय हासिल कर सकता है। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेन्द्र रावत, भुवन नौटियाल, हरि सिंह रावत, बीसीसी अध्यक्ष कुंवर सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र बिष्ट, पूर्व दर्जाधारी सुरेन्द्र बिष्ट, ष्णा नेगी, पूरन सिंह नेगी अनिल सिंह सहित करीब दो सौ कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *