Uncategorized

कांग्रेसियों ने किया नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के शिल्पी पण्डित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले के अनेक क्षेत्रों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आधुनिक भारत की नींव रखने वाले पण्डित नेहरू द्वारा देश को दिए योगदान को याद किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पूर्व राज्य मंत्री देवेन्द्र झिंक्वाण, महामंत्री शैलेंद्र गोस्वामी, नरेंद्र रावत, नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग अध्यक्ष गीता झिंक्वाण, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र बिष्ट, रुद्रप्रयाग ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल जगवाण, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गड़वाल विश्वविद्यालय लक्ष्मण रावत, वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी आदि कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सुमाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में जखोली ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल के नेतृत्व में आई टी कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भंडारी, कांग्रेस अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष शर्मा लाल, कनिष्ठ प्रमुख जखोली कवींद्र सिन्धवाल, बीडीसी सदस्य सीमा बिष्ट, ग्राम प्रधान उम्मेद सिंह आदि ने श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट द्वारा सारी क्षेत्र में श्रद्धांजलि में दी। जिसमे स्थानीय बीडीसी सदस्य और प्रधान गणों व युवा कांग्रेस जनों द्वारा श्रद्धांजलि दी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र सकलानी द्वारा स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मयाली और प्रदेश महामंत्री सुश्री लक्ष्मी राणा, विधायक केदारनाथ मनोज रावत, पीसीसी सदस्य वीरेंद्र बुटोला ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!