उत्तराखंड

रसोई गैस की किल्लत पर भड़के कांग्रेसी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। सीमांत में रसोई गैस की किल्लत पर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार को घेरा है। कार्यकर्ताओं का कहना है रसोई गैस के बढ़ते मूल्य ने आम आदमी की कमर तोड़ रखी है। लोग किसी तरह रसोई गैस भरवाने के लिए धन की व्यवस्था कर रहे हैं तो उन्हें रसोई गैस भी नसीब नहीं हो रही। कहा कड़ाके की ठंड के बीच लोग सुबह से ही रसोई गैस के लिए कतार लगाने को मजबूर हैं। शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष महर ने कहा रसोई गैस की किल्लत के कारण लोग परेशान हैं। ठंड के बीच सुबह से ही लोग लाइन लगाकर खड़े हो रहे हैं। घंटों इंतजार के बाद किसी को राहत मिल रही है तो किसी को मायूस होकर घर लौटना पड़ रहा है। युकां जिलाध्यक्षाषेन्द्र महर ने कहा भाजपा शासन काल में लोगों को कतार लगाना आम हो गया है। नोटबंदी के दौरान कभी नगदी के लिए लोग लाइन लगा रहे थे, अब रसोई गैस के लिए सड़क किनारे खड़ होने को मजबूर हैं। कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस की होम डिलीवरी पर भी सवाल उठाए। कहा उपभोक्ताओं से होम डिलीवरी के नाम पर धन तो लिया जाता है, लेकिन सुविधा नहीं दी जाती। उन्होंने शासन-प्रशासन से रसोई गैस व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!