उत्तराखंड

कांग्रेस के जिला निर्वाचन अधिकारी ने संगठनात्मक चुनावों को लेकर की चर्चा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

अल्मोड़ा। कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद पार्टी ने संगठनात्मक जिलों में संगठन चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को संगठनात्मक जिले रानीखेत में निर्वाचन के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें निर्वाचन प्रक्रिया के क्रियान्वयन को लेकर विधानसभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की। बूथ स्तर से पार्टी की मजबूती पर जोर दिया। बैठक को संबोधित करते हुए निर्वाचन अधिकारी जसवाल ने एआईसीसी द्वारा निर्धारित संगठन चुनाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की आम सहमति अथवा निर्वाचन प्रक्रिया से बूथ अध्यक्षों के बाद नगर, ब्लक और जिलाध्यक्षों का चयन किया जाएगा। बूथ लेबल से राष्ट्रीय स्तर तक चुनाव पूरी तरह निष्पक्षता से होंगे। उन्होंने कहा कि आम लोगों का जो विश्वास कांग्रेस पर बना है, पार्टी उसे निष्ठा से बरकरार रखेगी। निर्वाचन अधिकारी ने बूथ स्तर से पार्टी की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि बूथ मजबूत होगा, तो राष्ट्र को भी मजबूती मिलेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश आर्या, ब्लक प्रमुख हीरा रावत, ब्लक अध्यक्ष गोपाल देव, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, कैलाश पंत, त्रिभुवन शर्मा, कैलाश तिवारी, राजू कुमार, जय प्रकाश, चंद्र शेखर रावत, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, यतीश रौतेल, हबीब अहमद, कुलदीप कुमार, पंकज गुरुरानी, दीप उपाध्याय, रकीब कुरैशी, विजय तिवारी, ललित आर्या, हेमंत बिष्ट, जतिन जयाल, रुद्र माहरा, दीपक कुमार, रविन्द्र जोशी, सोनू सिद्दकी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!