कांग्रेस की महंगाई,छात्रों के उत्पीड़न, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था पर आक्रोश रैली

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई,छात्रों के उत्पीड़न, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था और बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर जन आक्रोश रैली निकाली। शनिवार को बल्लूपुर चौक से बल्लीवाला नाथ पैलेस तक विशाल जन आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लगातार बढ़ती महंगाई,छात्रों के उत्पीड़न, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था और बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर सरकार पर निशाना साधा। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आज उत्तराखंड की जनता त्रस्त है। महंगाई आसमान छू रही है। रोजगार नहीं मिलने से बेरोजगार युवा निराश है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने में सरकार की उदासीनता बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। आरोप लगाया कि लगातार पुलिस प्रशासन के द्वारा छात्रों के उत्पीड़न और अमानवीय व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान शांति और सुरक्षा की रही है, लेकिन आज हालात चिंताजनक हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार केवल मूकदर्शक बनी हुई है। अंकिता भंडारी के परिवार को न्याय नहीं मिल सका है। मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, युवा सड़कों पर हैं लेकिन सरकार के पास कोई ठोस योजना नहीं है। पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। कहा कि आक्रोश रैली के बैनर पोस्टर लगाए गए थे जो हटा दिए गए।
रैली में कार्यक्रम संयोजक रितेश छेत्री, लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा, आनंद बहुगुणा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रदीप जोशी,सुमित्रा ध्यानी ,अनुराग गुप्ता, दीप वोहरा, पिया थापा ,राजकुमार जायसवाल,पीयूष जोशी,वंश,प्रियांशु गौड़ राजीव प्रजापति,शुभम सैनी,कासिम चौधरी,राजेश शर्मा,मोहित ग्रोवर,अवधेश ,माही जेटली आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *