उत्तराखंड

लोहाघाट में महिलाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। नगर लोहाघाट में नई किरण संस्था की ओर से चलाई जा रहा सिलाई-बुनाई प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया है। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को संस्था की अध्यक्ष और तीलू रोतेली पुरस्कार प्राप्त सीमा देवी के दिशा निर्देशन पर आयोजित शिविर का मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने समापन किया। संस्था अध्यक्ष सीमा देवी ने बताया कि महिला सशक्तीकरण को देखते हुए संस्था कई जागरुकता कार्यक्रमों का भी संचालन करती है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं और बेटियों को स्वरोजगार से जोड़ना है। इस मौके पर कमला मेहरा, प्रीति मेहरा, सावित्री, पूनम, रेखा तिवारी आदि मौजूद रहीं।
जाजरगांव के इंद्रपाल का लेखाधिकारी पद पर चयन
पिथौरागढ़। क्षेत्र के जाजरगांव निवासी इंद्रपाल सिंह धामी का लेखाधिकारी पद पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके पिता पदम सिंह किसान हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक स्कूल उपराड़ा, हाईस्कूल तक की शिक्षा जीआईसी पुरानाथल से प्राप्त की। अल्मोड़ा से इंटर करने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की परीक्षा पास की। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डांगी , सूबेदार पुष्कर, शिशुपाल धामी, पूरन धामी, महेश राठौर, धन सिंह धामी, हिम्मत सिंह धामी सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!