मसूरी देहरादून मार्ग पर दूसरे वैलीब्रिज निर्माण से नहीं लगेगा जाम

Spread the love

देहरादून। मसूरी होटल एसोसिएशन ने मसूरी देहरादून मार्ग पर दूसरे बने वैलीब्रिज बनाने पर प्रदेश सरकार, मंत्री गणेश जोशी व लोक निर्माण विभाग का आभार व्यक्त किया। कहा कि सीजन से पूर्व दूसरे वैलीब्रिज का निर्माण जाम से बचने के लिए जरूरी था। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल व महासचिव अजय भार्गव ने बुधवार को पत्रकार वार्ता कर बताया कि मसूरी देहरादून मार्ग पर लगातार वैलीब्रिज पर जाम लगने से पर्यटकों व स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था जिसका पर्यटन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था। गत सितंबर में शिव मंदिर के पास स्थाई पुल आपदा में ढह गया था। मसूरी देहरादून से कट गया था जिसमें सरकार ने तत्काल प्रभाव से कार्य कर तीन दिनों में पुल तैयार कर दिया था ।मसूरी में फंसे यात्रियों को सुरक्षित यहां से भेजा था। लेकिन उसके बाद वहां पर दो वाहन आमने सामने न गुजर पाने के कारण भारी जाम लग रहा था। होटल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, पर्यटन सचिव, लोनिवि सचिव, मंत्री गणेश जोशी को पत्र लिखकर दूसरा वैलीब्रिज बनाने की मांग की। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने नये वैलीब्रिज का लोकार्पण किया, जिससे अब वहां पर जाम नहीं लग रहा है। अभी इसमें कुछ कमी बतायी जा रही है उसे लोनिवि दूर करेगी। कार्य अभी चल रहा है, जब पूर्ण रूप से वैलीब्रिज तैयार हो जाएगा तभी खोला जाए ताकि यात्री सुरक्षित रह सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *