सवारी ढोने पर 23 निजी वाहन किए सीज

Spread the love

देहरादून। चारधाम यात्रा शुरू होती ही परिवहन विभाग ने कर चोरी करने वाले और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। दो दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान के तहत विभाग की टीम ने 23 निजी वाहनों को कमर्शियल उपयोग करने पर सीज किया है। इस दौरान कुल 295 वाहनों के चालान किए गए। विभाग की टीमों ने देहरादून और ऋषिकेश अभियान चलाया। ऋषिकेश आईएसबीटी क्षेत्र में ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाली 12 बसों व अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। आरटीओ प्रवर्तन डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि निजी वाहनों का व्यावसायिक उपयोग न केवल राजस्व को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि वैध टैक्सी चालकों के रोजगार पर भी असर डालता है। उन्होंने चेतावनी दी कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर यह अभियान आगे भी सघन रूप से जारी रहेगा।सवारियों के लिए कराई वैकल्पिक व्यवस्थाकार्रवाई के दौरान पकड़े गए वाहनों में बैठी सवारियों को परेशानी न हो, इसके लिए आरटीओ टीम ने मौके पर ही दूसरे वैकल्पिक वाहनों का इंतजाम कराया। अभियान का नेतृत्व एआरटीओ रश्मि पंत, पंकज श्रीवास्तव और अनिल लेगी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *