कोटद्वार-पौड़ी

जंगलों की आग पर नियंत्रण रखना पहली चुनौती

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पर्यावरणीय जागरूकता को लेकर इन दिनों वन विभाग अभियान चलाए हुए है, जो 7 जून तक चलेगा। अभियान का मकसद जीवनशैली में कुछ बदलाव कर हम पर्यावरणीय संतुलन में योगदान दे सकते हैं। इन दिनों वन महकमे के लिए जंगलों की आग पर नियंत्रण रखना पहली चुनौती है। इसी के साथ विभाग पर्यावरणीय गतिविधियों में वन पंचायतों से लेकर स्कूलों और आम लोगों को जोड़ने का भी काम कर रहा है।
इस अभियान के तहत जहां स्कूलों में छात्र-छात्राओं को अपने पर्यावरण को लेकर अपनाई जाने वाली गतिविधियों के बारे में बताया जा रहा है, वहीं चारधाम यात्रा रूटों पर भी सफाई कर इस अभियान से जोड़ा जा रहा है। डीएफओ सिविल केएन भारती ने बताया कि लाइफ स्टाइल फॉर इंन्वायरमेंट प्रोग्राम को रन किया गया है। सभी रेंजों में इसको लेकर पहले ही दिशा-निर्देश जारी है। जो भी गतिविधि होगी उसे ऑनलाइन बेवसाइड पर अपलोड भी किया जा रहा है। 7 जून तक चलाने वाले इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ते हुए जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें आम लोगों के साथ ही बच्चे प्लास्टिक का यूज न करे, घरों में पानी और बिजली का जरूरत के हिसाब से ही इस्तेमाल आदि जैसे स्लोगन के साथ प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यात्रा रूटों पर इन दिनों काफी कूड़ा हो जाता है। समय-समय पर इन रूटों पर टीम सफाई अभियान चलाते हुए कूडे़ को एकत्र कर संबंधित निकायों को देने का काम करेगी। वन क्षेत्राधिकारी आरपी कुकरेती के मुताबिक यात्रा रूट पर कूड़ा एकत्रीकरण का काम टीम ने किया है। साथ ही इंटर कॉलेज खंदूखाल में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण सरंक्षण को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि जंगलों में यदि आग लगती है तो किस तरह से हमारे पर्यावरण के लिए नुकसानदायी साबित होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!