जंगलों का आग से बचाने में वन विभाग का करें सहयोग

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : सिविल एवं सोयम नौगांवखाल रेंज के द्वारा एकेश्वर ब्लाक में ब्लाक स्तरीय वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी ने सभी से जंगलों की आग से सुरक्षा के लिए वन विभाग को सहयोग करने की बात कही। कहा कि सभी के सहयोग से ही जंगलों को आग से बचाया जा सकता है।
एकेश्वर ब्लाक में आयोजित गोष्ठी में सभी से वनाग्नि रोकथाम के लिए विभाग को सहयोग करने की अपील की गई। इस दौरान लोगों से वनाग्नि सुरक्षा व वनाग्नि रोकथाम के लिए सुझाव भी लिए गए। वन विभाग के अधिकारियों ने जंगलों को आग से बचाने की जानकारी दी। बताया गया कि घरों के आसपास साफ-सफाई रखे। इस मौके पर डा. जाफर, महावीर सिंह, सूरजीत, संदीप सिंह रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *