कोटद्वार-पौड़ी

प्रथम पुण्यतिथि पर झड़ी देवी को किया याद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आर्य गिरधारीलाल महर्षि दयानन्द ट्रस्ट की ओर से स्थानीय निवासी व ट्रस्ट की संस्थापक सदस्य स्व. झड़ी देवी रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सदस्यों ने बेहतर समाज निर्माण के लिए झड़ी देवी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
शुक्रवार को नन्दपुर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सदस्यों ने झड़ी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कहा कि बेहतर समाज निर्माण के लिए दिए गए झड़ी देवी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल आर्य ने कहा कि स्व. झड़ी देवी रावत समता मूलक समाज की समर्थक थी। उन्होंने ट्यूबवेल निर्माण के लिए अपनी भूमि दान दी, जिसका फायदा आम जनता को मिल रहा है। वे लगातार 20 वर्षों तक ग्राम पंचायत नन्दपुर की निर्विरोध पंचायत सदस्य रही। उन्हें वर्ष 2011 में भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा वीरांगना सावित्री बाई फुले नेशनल फेलोशिप अवार्ड से दिल्ली में सम्मानित किया गया था। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महेन्द्र सिंह रावत, संतोष बिंजोला, राजेंद्र सिंह रावत, लक्ष्मी बिष्ट, आशीष रावत, विमला रावत, बचन सिंह गुसाईं व नन्दा रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!