कोटद्वार-पौड़ी

ग्राम ओडलछोटा में विभिन्न योजनाओं का हुआ लोकार्पण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा की ओर से ग्राम ओडलछोटा में टिन शैड व बरसाती पानी की निकासी के लिए नाली का लोकापर्ण किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए जल्द ही उनके निराकरण का भी आश्वासन दिया।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि ओडलछोटी के ग्रमीण पिछले कई वर्षों से टिन शैड व बरसाती पानी की निकासी से लिए नाली निर्माण की मांग उठा रहे हैं। ग्रामीणों की समस्या को गंभरीता से लेते हुए उन्होंने जल्द ही कार्य को पूर्ण करवाया है। इसके लिए मनरेगा एवं क्षेत्र पंचायत निधि से धनराशि स्वीकृत की गयी थी। कहा कि वह स्वयं भी इस क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य है। ऐसे में इनकी क्षेत्र के प्रति जिम्मेदारी अधिक है। वहीं, ग्राम ओडलछोटा पंहुचने पर प्रधान ग्राम पचांयत ओडलबडा, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने प्रमुख राणा का ढोल-दमाउ व फूल मालाओं से स्वागत किया। प्रमुख ने कहा कि मेरी सोच हमेशा विकास के प्रति रही है, हमने विकास किया है आगे भी करेंगे। इस अवसर पर मान सिंह ग्राम ओडलछोटा द्वारा भण्डारे का आयोजन भी किया गया था। इस अवसर पर प्रधान संगठन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य कीरत सिंह, राजपाल सिंह बिष्ट, ग्राम समिति अध्यक्ष अर्जुन ंिसह नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्षा सीमा देवी, सरोजनी देवी, गोदाम्बरी देवी, प्रदीप सिंह, कुलदीप सिंह, दिपेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, ताजवर सिंह, मनदीप, खण्ड विकास अधिकारी हरेन्द्र सिंह कोहली, प्रधान ओडलबडा कुसुमलता देवी, प्रधान चमोली गांव अर्जुन सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह नेगी सहित विकासखंड के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!