बिग ब्रेकिंग

देश में कोरोना की रफ्तार बेकाबू, केद्र ने राज्घ्यों में तैयारियों की समीक्षा की, मुंबई में 20,971 नए केस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक दिन में देश भर में कोरोना के एक लाख 17 हजार नए मामले सामने आए हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने राज्यों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की। रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्योंध्केंद्र शासित प्रदेशों के साथ पीएसए संयंत्रों, आक्सीजन सांद्रता, क्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर और आक्सीजन की बुनियादी ढांचे की तैयारियों की स्थिति की समीक्षा की।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने इस बात पर जोर दिया कि सभी आक्घ्सीजन उपकरणों का संचालन सुनिश्चित करने के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की प्राथमिक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्घ्होंने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से जारी निधि का समुचित इस्घ्तेमाल सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया।
मुंबई में एक दिन में 20,971 नए केस सामने आए हैं जबकि कोविड संक्रमण से छह लोगों की मौत हुई है। मुंबई में 91,731 सक्रिय मामले हैं।
केरल में शुक्रवार को कोरोना के 5,296 नए मामले सामने आए जबकि 35 लोगों की मौत हो गई। राज्घ्य में 27,859 सक्रिय मामले हैं। इसके साथ ही सूबे में महामारी मरने वालों का आंकड़ा 49,305 हो गया है। केरल के ओमिक्रोन के मामलों की संख्या 305 पहुंच गई है। शुक्रवार को राज्य में 25 नए मामलों की पुष्टि हुई।
इस बीच केंद्र सरकार ने सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के आगमन पर सात दिनों के लिए घर पर ही क्घ्वारंटीन रहना और आठवें दिन आरटी-पीसीआर जांच कराना अनिवार्य कर दिया है। नए दिशानिर्देश 11 जनवरी से अगले आदेश तक प्रभावी होंगे। सूचिबद्घ जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों को कोविड जांच के लिए नमूने देने होंगे और एयरपोर्ट पर ही जांच के नतीजों का इंतजार करना होगा।
देश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई भी तेज है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि देश में टीकाकरण का आंकड़ा 150 करोड़ को पार कर गया है। किशोरों के वैक्घ्सीनेशन कवरेज के साथ ही विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ा रहा है। मंडाविया ने बताया कि देश में 90 फीसद वयस्क आबादी को ब्व्टप्क्-19 वैक्सीन की डोज लग चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!