पार्षदों ने फूका पुलिस का पुतला

Spread the love

नगर निगम में हुए घोटाले की जांच के लापरवाही का आरोप
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नगर निगम में हुए घोटाले की जांच में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पार्षदों ने पुलिस का पुतला फूका। कहा कि पुलिस बिना जांच मामले में कार्रवाई कर रही है। घोटाले के मुख्य आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया। जबकि, पार्षद को पकड़कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस पार्षदों का शोषण कर रही है।
शुक्रवार को पार्षद अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समीप एकत्रित हुए। यहां उन्होंने पुलिस का पुतला दहन किया। पार्षदों ने कहा कि कुछ माह पूर्व नगर निगम में फर्जी दस्तावेज के जरिए धनराशि हड़पने का मामला प्रकाश में आया था। मामले में पुलिस ने निगम के लेखाकार के साथ ही एक महिला ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बताया कि मुख्य आरोपित को पकड़ने के बजाय पार्षद को जेल भेज दिया है। पार्षद पुलिस की इस कार्यप्रणाली का विरोध करते हैं। पुलिस मामले में लापरवाही दिखा रही है। पुतला दहन करने वालों में सूरज प्रसाद कांति, अनिल नेगी, विपिन डोबरियाल, नईम अहमद, सोनिया नेगी, आशा चौहान, बीना नेगी, पिंकी रावत, रोहिणी देवी, विजेता रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *