कोटद्वार-पौड़ी

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन पर सिंगल यूज प्लास्टिक व नॉन वोवन बैग को पूर्ण प्रतिबंधित करने के क्रम में नगर पालिका पौड़ी के तत्वाधान में जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को संस्कृति विभाग प्रेक्षागृह के निकट प्लास्टिक/ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2016 के तहत प्लास्टिक उपयोग न करने के संबंध में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
सिंगल यूज प्लास्टिक व नॉन वोवन बैग को पूर्ण प्रतिबंधित करने हेतु गढ़श्रेष्ठ सांस्कृतिक कला संस्था के सदस्यों द्वारा नक्कड़़ नाटक से लोगों को प्लास्टिक उपयोग न करने के संदर्भ में जागरूक किया गया। इस दौरान पॉलिथीन उन्मूलन एवं उपयोग करने पर जुर्माना लगाये जाने के संबंध में जानकारी दी गई। नुक्कड़ नाटक में जूट या बुने हुए थैलों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका पौड़ी से हेमन्त कुमार सहित सांस्कृतिक दल से जुड़े सदस्य व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!