पार्षदों ने नगर निगम में दिया धरना
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पार्षदों ने नगर आयुक्त पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ धरना दिया। कहा कि नगर आयुक्त व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के बजाय पार्षदों को दबाने का कार्य कर रहे हैं।
पार्षदों ने बताया कि नगर निगम की ओर से प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सौ रुपये की रसीद काटी जा रही है। जबकि, पूर्व में बोर्ड बैठक में इस फीस को घटाकर तीस रुपये करने का भी निर्णय लिया गया था। लेकिन, नगर निगम अब भी मनमानी दिखा रहा है। बताया कि बुधवार को जब वह इस संबंध में नगर आयुक्त से वार्ता करने गए तो आयुक्त अभद्रता करने लगे। कहा कि अधिकारियों की इस तरह मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।