कोटद्वार-पौड़ी

मेरे खिलाफ साजिश रचने वालों को न्यायालय ने दिया जवाब: त्रिवेंद्र

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कोटद्वार पहुंचे पूर्व मंख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आमजन की पार्टी है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए सदैव सामाजिक हितों को लेकर कार्य किया। कहा कि उनके खिलाफ साजिश रचने वालों को न्यायालय ने जवाब दिया है।
शनिवार को कोटद्वार पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान बदरीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा आमजनता की पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी सदैव सामाजिक हितों को लेकर कार्य करती है। कहा कि पार्टी के कार्यकत्र्ता संगठन की रीठ हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। कहा कि जब वह मुख्यमंत्री पद पर थे तो कई लोगों ने उनके खिलाफ साजिश रची। लेकिन, उन सभी लोगों को न्यायालय ने जवाब दे दिया है। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की भी अपील की। कहा कि कार्यकत्र्ताओं की मेहनत से ही दोबारा केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर लैंसडौन विधायक दलीप सिंह रावत, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, विजय लखेड़ा, उमेश त्रिपाठी, सुनील गोयल, चंद्र मोहन जसोला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!