क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में कफना ने महरगांव को 28 रन से हराकर ट्राफी जीती

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी स्व. देवेंद्र भट्ट की 21वीं पुण्य स्मृति में क्वीला भरदार में क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में कफना ने महरगांव को 28 रन से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। किक्रेट टूर्नामेंट के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने विजेता व उप विजेता टीमों को ट्राफियां देकर सम्मानित किया। कहा कि ब्लाक के अन्तर्गत पंजीकृत करीब चार हजार युवकों की नामावली विभिन्न विभागों के माध्यम से कार्यवाही के लिए भेज दी है। प्रवासियों को स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने के लिए उनके साथ सहयोग व संघर्ष करने के लिए वह हर समय तैयार हैं। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश कठैत, जिपंस भारत भूषण भट्ट, दिनेश भट्ट, प्रधान सुमिता मैठाणी, प्रधान गुड्डी देवी, प्रधान बबीता देवी, अनूप भट्ट, पवन मैठाणी समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *