उत्तराखंड

महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में लगा भक्तों का तांता

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रूद्रप्रयाग : जनपद में शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा और शिव भक्तों ने भगवान का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
मुख्यालय स्थित कोटेश्वर मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लाइन लग गई। बड़ी संख्या में भक्तों ने अलकनंदा नदी का जल लेकर भगवान कोटेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। वहीं रुद्रनाथ मंदिर, पुंडेश्वर मंदिर पुनाड़ में भी बड़ संख्या में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इधर, तिलवाड़ा के सूर्यप्रयाग, गंगतल महादेव, अगस्त्य मंदिर, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ, रुच्छ महादेव, मक्कूमठ, गुप्तकाशी के विश्वनाथ मंदिर में भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। शिव मंदिरों में भक्तों के लिए प्रसाद के रूप में भांग घोटा भी तैयार किया गया जिसे भक्तों ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। वहीं ऊखीमठ ओंकारेश्वर मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया गया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!