उत्तराखंड

सीआरपी नियुक्त महिलाओं ने भगत से की मानदेय दिलाने की मांग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

हल्द्वानी। राज्य सरकार से प्रशिक्षण प्राप्त राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत सीआरपी नियुक्त कोटाबाग ब्लक की महिलाओं ने विधायक बंशीधर भगत से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने पहले की तरह कार्य व मानदेय दिलाने की मांग की। विधायक ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से शिष्टमंडल की मुलाकात कराई जाएगी। गौरतलब है राज्य सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने व उन्हें विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए एक ग्राम पंचायत में दो सीआरपी महिलाओं की नियुक्ति की थी। प्रत्येक ग्रामसभा में महिलाओं के समूह बनाकर उन्हें स्वरोजगार, षि, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रही हैं। वह लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित करती हैं। सीआरपी महिलाओं ने विधायक भगत को बताया कि 2020 से पूर्व उन्हें अलग-अलग गावों में जाकर महिलाओं के समूह बनाने के लिए मानदेय दिया जाता था। अब उनके द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में महिलाओं के समूह बना कर प्रत्येक गांव में बैंक सखी, षि सखी, पशु सखी बना लिए गए हैं। अब महिलाओं के समूह बेहतर प्रबंधन के साथ काम कर रहे हैं। अब वर्तमान में न तो उनके पास कोई काम है और न मानदेय मिलता है। विधायक बंशीधर भगत ने कहा, इस समस्या को गम्भीरता से वह मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे। मुलाकात करने वालों में ममता शाह, आशा देवी, चंपा देवी, गीता पंत, विमला, उषा देवी, सरस्वती देवी, रेणु देवी शामिल रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!