उत्तराखंड

फर्नहिल के जंगल में लगी आग से वन सम्पदा को नुकसान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। फर्नहिल के जंगल में लगी आग से करीब आधा हेक्टेयर वन क्षेत्र धधक उठा। इससे बड़ी मात्रा में वन संपदा खाक हो गई। वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फर्नहिल के जंगल में बुधवार की रात को अचानक आग भड़क गई। जंगल में आग लगने से छोटे बड़े पेड़ पौधे जलकर खाक हो गए। व्यापारी नरेश चंद्र, प्रकाश सिंह, दीवान सिंह ने बताया रात कि आग की लपटें विकराल रूप ले रही थी। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल वन विभाग को दी। आग लगने से चीड़, बांज, बुरांश, फल्याठ सहित कई प्रजातियों के हरे पेड़ जलकर राख हो गए। वन क्षेत्राधिकारी दीप जोशी ने बताया कि जंगल में आग लगते की सूचना मिलते ही वन कर्मियों को भेजा गया। जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। कहा कि आग लगने से वन संपदा को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!