दशमी पर भगवान श्रीराम के किए दर्शन

नई टिहरी : भगवान श्रीराम की तप स्थली देवप्रयाग में विजयादशमी पर्व पर परम्परानुसार भगवान रघुनाथ की उत्सव मूर्ति मंदिर परिसर स्थित पत्थर की प्राचीन छतरी में दर्शन पूजन हेतु रखी गयी। तीर्थपुरोहित समाज द्वारा शारदीय नवरात्र की हरियाली घरों से लाकर भगवान रघुनाथ को समर्पित करते हुए सभी की सुख समृद्धि की प्रार्थना की गयी। मान्यता है कि भगवान राम द्वारा देवप्रयाग तीर्थ में रावण वध से लगे ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति हेतु प्रायश्चित तप किया गया था। विजया दशमी पर तीर्थ नगरी स्थित रामकुंड व संगम स्थल पर श्रद्धालुओं द्वारा पर्व स्नान कर भगवान रघुनाथ का दर्शन पूजन किया गया। इस अवसर पर पुजारी समीर पंचपुरी द्वारा भगवान का विशेष शृंगार किया गया। बदरी केदार के यात्रियों का भी यहां पर दर्शन पूजन के लिए तांता लगा रहा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *