देश-विदेश

चालक सहित 7 पुलिस कर्मियों की मौत, चंबा तीसा मार्ग पर बैरागढ़ में पेश आया भीषण सड़क हादसा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चंबा, एजेंसी। जिला चंबा के चुराह उपमंडल के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की जद में आकर टाटा सूमो वाहन के अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरने से इसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में वाहन चालक और सेकंड आईआरबी के छह जवान शामिल है।
तीन घायलों को सिविल अस्पताल तीसा में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया है। एक घायल का तीसा अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस में दुर्घटना में मारे गए चालक व पांच जवानों के शव बरामद कर लिए हैं जबकि एक जवान अभी लापता चल रहा है। पुलिस दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच में जुटी हुई है। पुलिस दुर्घटना में मारे गए जवानों व चालक के शवों का पोस्टमार्टम करवा रही है। वाहन में कुल ग्यारह लोग सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!